गेहूँ
धान के बाद गेहूँ भारत का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण खाद्यान्न है और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में इसका बहुत बड़ा योगदान है।
भारत-गंगा के मैदानी इलाकों में इसकी बड़े पैमाने पर खेती की जाती है और यह भारतीय आबादी के एक बड़े हिस्से का मुख्य भोजन है।
गेहूँ की खेती लाखों किसानों को आजीविका प्रदान करती है और देश की कृषि अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देती है।
आपके गेहूँ को फॉस्फोरस की आवश्यकता क्यों है?
जड़ों का विकास और
पोषक तत्वों का अवशोषण
फॉस्फोरस जड़ों के मजबूत विकास को बढ़ावा देता है, जिससे फसल के शुरुआती विकास के दौरान पानी और पोषक तत्वों को कुशलता से सोखने (ग्रहण करने) में मदद मिलती है।
पैदावार और दानों की
गुणवत्ता
फॉस्फोरस की उचित मात्रा कल्ले निकलने, बालियां बनने और दानों के भराव में मदद करती है, जिससे दानों की पैदावार (उपज) और गुणवत्ता बेहतर होती है।
तनाव सहनशीलता
और क्षमता
फॉस्फोरस का संतुलित पोषण, पोषक तत्वों के उपयोग की क्षमता को बढ़ाता है और फसल को नमी की कमी और पर्यावरणीय तनाव (प्रतिकूल परिस्थितियों) में भी बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करता है।