मक्का
धान और गेहूँ के बाद, मक्का भारत की तीसरी सबसे महत्वपूर्ण अनाज फसल है।
इसका उपयोग भोजन, पोल्ट्री फीड (मुर्गी दाने) और कई औद्योगिक उत्पादों के लिए किया जाता है।
मक्का फसल विविधीकरण के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह विभिन्न प्रकार की जलवायु में आसानी से ढल जाती है और पानी के संसाधनों पर बढ़ते दबाव को कम करने में मदद करती है।
आपके मक्के को फॉस्फोरस की आवश्यकता क्यों है?
जड़ों की मजबूती और
शुरुआती विकास
फॉस्फोरस जड़ों के तेजी से विकास में सहायता करता है, जो फसल की शुरुआती मजबूती और स्थापना के लिए बेहद जरूरी है।
ऊर्जा हस्तांतरण और
पौधों का विकास
यह ATP के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाता है, जिससे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया तेज होती है और पौधों में समग्र मजबूती आती है।
भुट्टा बनना और
दानों का भराव
पर्याप्त मात्रा में फॉस्फोरस मिलने से भुट्टे का आकार बढ़ता है, दानों का विकास बेहतर होता है और अंतिम उपज में सुधार होता है।
मक्का
सरकार द्वारा अनुशंसित खाद की उपयुक्त मात्रा (किलो प्रति हेक्टेयर)
नाइट्रोजन
120
फॉस्फोरस
50
पोटेशियम
30
सूक्ष्मपोषक
अनुपलब्ध
TSP की पाठशाला – TSP की अनुशंसित मात्रा i :
P की आवश्यकता हेतु (किलो प्रति हेक्टेयर)
डोज़
108.5
इस्तेमाल का सही तरीका
बुआई के समय इसे सीड ड्रिल (बीज बोने की मशीन) के द्वारा डालें।
चयनित राज्य: ओडिशा
मुख्य उत्पादक राज्य: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र
डिस्क्लेमर
इस पृष्ठ पर नाइट्रोजन (N), फास्फोरस (P), पोटेशियम (K), सल्फर (S) और सूक्ष्म पोषक तत्वों की अनुशंसित खुराक सरकारी एजेंसियों और कृषि विश्वविद्यालयों के सार्वजनिक रूप से उपलब्ध स्रोतों से संकलित की गई है। ट्रिपल सुपर फास्फेट (TSP) की खुराक की गणना हमारी इन-हाउस एग्रोनॉमी टीम द्वारा अनुशंसित फास्फोरस (P) की आवश्यकता के आधार पर की गई है। यह जानकारी एक सामान्य मार्गदर्शिका है और मिट्टी के प्रकार, मिट्टी के परीक्षण के परिणामों, फसल की किस्म, जलवायु और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार भिन्न हो सकती है। सर्वोत्तम परिणामों के लिए, कृपया किसी कृषि विज्ञानी/कृषि विस्तार अधिकारी/कृषि विशेषज्ञ की मदद से अपनी मिट्टी, फसल और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार पोषक तत्वों की आवश्यकताओं (N, P, K, S और सूक्ष्म पोषक तत्वों) को पूरा करने के लिए सिफारिशों को अनुकूलित करें। (अपनाएँ।)
खुराक (मात्रा)