OCP न्युट्रिक्रॉप्स फसल उत्पादकता, लाभप्रदता और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए 4Rs न्यूट्रिएंट स्टीवर्डशिप मॉडल का समर्थन करता है। हम किसानों को सर्वोत्तम प्रबंधन प्रथाओं के साथ समर्थन देते हैं जो स्थानीय परिस्थितियों के लिए अनुकूलित हैं, उर्वरकों के उपयोग को अनुकूलित करते हैं और पोषक तत्वों की हानि को कम करते हैं। यह फसल की ज़रूरतों के अनुसार पोषण की आपूर्ति का अनुकूलन करने में हमारी मदद करता है, जिससे दक्षता बढ़ती है और पर्यावरण सुरक्षित रहता है|
सही स्रोत
उर्वरक के प्रकार को फसल की ज़रूरतों के अनुरूप रखता है|
सही समय
फसल को जब ज़रूरत हो, उसके लिये पोषण उपलब्ध कराता है|
4Rs
सही दर
फसल के लिये आवश्यक उर्वरक के प्रकार की मात्रा का अनुकूलन करता है|
सही जगह
पोषक तत्वों को ऐसी जगह रखता है, जहाँ फसल उसका इस्तेमाल कर सके|
एक डेटा और ग्राहक केंद्रित पद्धति
OCP न्युट्रिक्रॉप्स चार आपस में जुड़े मु‘य चरणों द्वारा डेटा -आधारित बदलाव करता है: मिट्टी का विश्लेषण, किसान-केंद्रित समाधान, डिजिटल तकनीक और विशिष्ट रूप से तैयार उत्पाद का विकास| यह प्रकि‘या संसाधन का उचित इस्तेमाल और किसानों के लिये वास्तविक मूल्य सुनिश्चित करती है|
चरण 01
मिट्टी की ज़रूरतें
मृदा विश्लेषण और डिजिटल मानचित्रण पोषक तत्वों की आवश्यकताओं की पहचान करके और वास्तविक समय पर अनुकूलित सिफारिशें प्रदान करके सटीक, क्षेत्र-विशिष्ट निषेचन को सक्षम बनाता है – जिससे अधिक कुशल, टिकाऊ और उत्पादक खेती संभव होती है।
चरण 02
किसान और ग्राहक केंद्रिकता
OCP न्युट्रिकॉर्प्स किसानों और ग्राहकों को अपनी रणनीति में सर्वोपरि स्थान देता है, जिससे उनके उपयोग और विशिष्ट ज़रूरतों को गहराई से समझ कर सुनिश्चित किया जा सके कि हर समाधान उनके सफ़र में सहायता के लिये सोच-समझ कर तैयार किया गया हो|
चरण 04
विशिष्ट समाधान
मिट्टी के डेटा, ग्राहक के विचार और डिजिटल तकनीक के तालमेल के साथ OCP न्युट्रिक्रॉप्स एक व्यापक, महत्वपूर्ण समाधान देता है, जो सिर्फ साधारण उर्वरक तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों की विशिष्ट ज़रूरतों को पूरा करने और दीर्घावधि प्रभाव डालने वाले ख़ास तौर पर निर्मित पैकेजेज़ प्रस्तुत करता है|
चरण 03
डेटा और डिजिटल तकनीक
OCP न्युट्रिकॉर्प्स अनुभवियों के विश्वव्यापी नेटवर्क और डिजिटल तकनीक के साथ आधुनिक कृषि समाधानों से नवाचार संभव बनाता है – और किसानों के लिये वास्तविक मूल्य का निर्माण करने वाला संपूर्ण, प्रभावशाली समाधान देता है|